फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP Nishank asked for progress report of Doon-Delhi elevated road

Dehradun News: सांसद निशंक और विधायक चमोली ने किया दून-दिल्ली तक बनने वाले एलिवेटेड रोड का निरीक्षण

Thu, 24 Nov 2022 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
MP Nishank asked for progress report of Doon-Delhi elevated road
देहरादून से दिल्ली तक बनने वाले एक्सप्रेस वे एलिवेटेड रोड का बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सड़कों के शीघ्र निर्माण को लेकर सक्रिय हो गए हैं। बीते मंगलवार को उन्होंने टर्नर रोड के चौड़ीकरण और नाली निर्माण की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। वहीं, बुधवार को वह दून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का निर्माण देखने खुद मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की रिपोर्ट भी मांगी।
विज्ञापन

एनएचएआई और वन विभाग के अधिकारियों के साथ दून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करते हुए सांसद निशंक ने कहा कि आने वाले दिनों में इस एक्सप्रेस-वे के बनने से हवाई यात्रा करने वाले यात्री कम हो जाएंगे। क्योंकि एलिवेटेड रोड बनने से ट्विस्ट एंड टर्न खत्म हो जाएंगे। जिससे समय और ईंधन की बचत होगी और लोग सड़क मार्ग से ही दिल्ली जाना पसंद करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर अब आशारोड़ी तक फैल गया है, इसलिए यातायात का दबाव कम करने के लिए फ्लाईओवर बनाए जाएं। इस दौरान बीजेपी नेता महेश पांडे ने सांसद निशंक के सामने चंद्रबनी चौक से आशारोड़ी चेक पोस्ट तक लोगों के पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाने का मुद्दा उठाया। इस पर उन्होंने एनएच के अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, रतन चौहान, संदीप मुखर्जी, सतीश कश्यप, दीपक नेगी, सुधीर थापा, सुबोध नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed