फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP D Raja statement for china and pakistan

सांसद डी राजा बोले, चीन और पाकिस्तान के साथ युद्घ नहीं बात कर निकालें समाधान

Mon, 07 Aug 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार  
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार   Updated Mon, 07 Aug 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
MP D Raja statement for china and pakistan

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद डी राजा ने केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक और विदेश नीति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा देश को फासीवाद की ओर ले जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो सरकार से सहमत नहीं है उसे राष्ट्रद्रोही कहा जा रहा है। दोकलम में भारत और चीन के बीच तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए सांसद डी राजा ने कहा कि  बॉर्डर पर जो समस्या है उसका समाधान युद्ध नहीं बातचीत से होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका आधार 1993 का एग्रीमेंट हो सकता है। भारत एक जिम्मेदार देश है और उसमें बातचीत से समस्या हल करने की क्षमता है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ ही बातचीत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में अखिल भारतीय शांति और एकजुटता परिषद की उत्तराखंड इकाई की ओर से हिरोशिमा दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए सांसद डी राजा ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी ने मेक इन इंडिया को अमेरिका के लिए मार्केट इंडिया बना दिया है। देश के रक्षा उपकरण बनाने वाली आर्डिनेंस फैक्ट्रियों का निजीकरण कर देश की सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed