{"_id":"63067ae5cf4d1027a83a28f0","slug":"movement-started-from-sarkhet-to-bhainswara-relief-work-accelerated-city-news-drn420804369","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में आपदा: सरखेत से आगे भैंसवाड़ा तक शुरू हुई आवाजाही, राहत कार्यों में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में आपदा: सरखेत से आगे भैंसवाड़ा तक शुरू हुई आवाजाही, राहत कार्यों में आई तेजी
Thu, 25 Aug 2022 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:29 AM IST
सार
19 अगस्त की रात को आसमान से बरसी आफत ने सरखेत खेत्र में भारी तबाही मचाई थी। बांदल नदी में आई भारी बाढ़ से सरखेत में अमर उजालेश्वर से आगे पूरी सड़क नदी में समा गई। जिससे यहां आवाजाही बिल्कुल ही ठप हो गई थी।
विज्ञापन
मलबा हटाती मशीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने सरखेत से भैंसवाड़ा तक आवाजाही शुरू करवा दी है। अब वाहन सरखेत से आगे भैंसवाड़ा तक जाने लगे हैं। जिससे राहत कार्यों में तेजी आ गई है। साथ ही सरखेत सहित आसपास के लोगों को भी थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
19 अगस्त की रात को आसमान से बरसी आफत ने सरखेत खेत्र में भारी तबाही मचाई थी। बांदल नदी में आई भारी बाढ़ से सरखेत में अमर उजालेश्वर से आगे पूरी सड़क नदी में समा गई। जिससे यहां आवाजाही बिल्कुल ही ठप हो गई थी।
विज्ञापन
किसी तरह से नदी में रस्सी डालकर जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला। अब चार दिन बाद लोक निर्माण विभाग ने नदी में रैंप डालकर अस्थायी सड़क तैयार कर ली है। जिससे भैंसवाड़ा तक लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि राहत कार्य तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन