फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountains are cracking in Pachhwadun and Jaunsar, motorways are being closed daily

Dehradun News: पछवादून और जौनसार में दरक रहे पहाड़, प्रतिदिन बंद हो रहे मोटरमार्ग

Mon, 02 Sep 2024 06:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Mountains are cracking in Pachhwadun and Jaunsar, motorways are being closed daily
क्षेत्र में बारिश से लगातार पहाड़ दरक रहे हैं। मोटरमार्गों के बंद होने का सिलसिला जारी है। रविवार को चार सड़कों पर मलबा आ गया। अभी भी क्षेत्र के नौ मोटरमार्गों से आवाजाही बाधित है। लोक निर्माण विभाग जेसीबी के माध्यम से मलबा में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी का नागथात-बिसोई मोटरमार्ग और लाखामंडल-गाडा मोटरमार्ग तीन-तीन स्थानों पर बंद हैं। वहीं, पिवनल मोटरमार्ग दो स्थानों पर बंद है। इसी प्रकार से लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड साहिया का डियूडिलानी से ढलीन-सकरौल मोटरमार्ग दो स्थान पर, बिजऊ-कोफ्टी-जोशी ग्राम-बडनू-दातनू मोटरमार्ग तीन स्थान पर और ठलीन-बडैथ-पिनगिरी मोटरमार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता का टुंगरा मोटरमार्ग एक स्थान पर, पुरोड़ी-रावना-डामटा मोटरमार्ग दो स्थान पर, टुंगरौली संपर्क मोटरमार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है। लोक निर्माण विभाग साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल और लोनिवि चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि शनिवार को मलबे से बंद हुए तीन मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। लेकिन, रविवार को चार नए मार्गों पर मलबा आ गया। मौके पर जेसीबी लगाई गई है। सड़क को आवाजाही के लिए खोलने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी स्तर से नीचे बह रही यमुना
पछवादून में बहने वाली टोंस नदी तीन से चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। रविवार को चेतावनी स्तर 643.6 मीटर से एक मीटर ऊपर यानी 644.75 मीटर पर नदी का जलस्तर रहा। यमुना चेतावनी स्तर से 1.15 मीटर नीचे यानी 454.46 मीटर पर बह रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed