फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountain Collapse On rishikesh badrinath Highway Labour death under Debris

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान खिसकी चट्टान, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Fri, 04 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Mountain Collapse On rishikesh badrinath Highway Labour death under Debris
बदरीनाथ हाईवे पर खिसकी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू के पास ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान चट्टान खिसकने से एक मजदूर के घायल होने के बाद अस्पताल लाते समय मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


एसएचओ गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.30 बजे लंगासू में चंडिका देवी मंदिर के पास ऑल वेदर रोड का काम चल रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान खिसक गई और हाईवे पर काम कर रहा मजदूर लक्ष्मी प्रसाद मलेठा (52) पुत्र शंकर दत्त मलेठा, ग्राम पोस्ट-लंगासू मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल लक्ष्मी प्रसाद मलेठा को मलबे से निकाला और 108 की मदद से नंदप्रयाग अस्पताल में ले गए। बताया जा रहा है कि नंदप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद घायल लक्ष्मी प्रसाद मलेठा को हायर सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद घायल को इलाज के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल लाया गया। सीएचसी कर्णप्रयाग के डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया मलबे की चपेट में आए घायल व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। 

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा है ऑल वेदर रोड का कार्य 

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नियमों को ताक पर रखकर ऑल वेदर रोड का निर्माण किया जा रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि मजदूरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय मुसाफिरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर से आगे चमोली की ओर ऑलवेदर रोड निर्माण का कार्य किया जा रहा है। लेकिन रोड पर काम करने वाली संस्था द्वारा मजदूरों व यात्रियों की सुविधा का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

पिछले एक सप्ताह से हाईवे पर रोजाना तीन से चार घंटे का जाम लग रहा है। लंगासू के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि कार्यदायी संस्था लापरवाही से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं कर्णप्रयाग के नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह बर्तवाल ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी अगर कार्यदायी संस्था की लापरवाही सामने आयेगी तो मामले में कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed