{"_id":"5a9a9bb04f1c1b8e238bb8d6","slug":"mother-scolded-commited-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":" मां ने डांटा तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत कि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने डांटा तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत कि...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 03 Mar 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक युवक को उसकी मां ने जरा डांट क्या दिया तो उसने ऐसी हरकत कर डाली कि परिवार वाले ही नहीं आसपास के लोग भी दुख से भर गए।
विज्ञापन
यह घटना आईडीपीएल की के गली नंबर चार, हरिधाम कालोनी की है।
कालोनी निवासी सूरजमणि के सुपुत्र गौरव उर्फ ईशु का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। मां ने बेटे को डांट पिला दी। पुलिस के मुताबिक, मां की डांट से गुस्साए गौरव ने सुबह करीब नौ बजे कमरे में रस्सी के सहारे फंदा बनाया और पंखे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने बलपूर्वक दरवाजा खोला, तो गौरव को पंखे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
कमरे और गौरव की कपड़ों की तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि गौरव ने कक्षा 9 के बाद ही स्कूल छोड़ दिया था। वह नशा भी किया करता था। बताया कि शनिवार सुबह गौरव को परिजनों किसी बात पर डांट दिया था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।