{"_id":"5aeff76b4f1c1b390a8b87ae","slug":"mother-scold-son-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने स्कूल जाने को लेकर डांटा तो नाबालिग ने पंखे से लटक कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने स्कूल जाने को लेकर डांटा तो नाबालिग ने पंखे से लटक कर दे दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 May 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
सुसाइ़ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां ने जब अपने बेटे को स्कूल जाने के लिए डांटा तो उसने नाराज होकर पंखे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगर बुलंदवाला दूधली इंटर कॉलेज के पास एक लड़के ने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर चौकी दूधली से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बताया गया कि मृतक की मां ने स्कूल जाने को लेकर मृतक को डांटा था जिस पर नाराज होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक मुकेश पुत्र गब्बर सिंह निवासी नागल बुलंदवाला उम्र 14 वर्ष ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पूछताछ में पता चला की मृतक दूधली इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र था। मृतक के पिता काफी समय से घर से अलग रहते हैं, जिनके संबंध में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया। मृतक की मां दूधली इंटर कॉलेज में माली का काम करती है।
विज्ञापन