फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother jump in to river with newborn baby girl.

देहरादूनः दूसरी बेटी पैदा हुई तो नवजात बच्ची संग नहर में कूदी मां

Fri, 13 Nov 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Fri, 13 Nov 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
mother jump in to river with newborn baby girl.

देहरादून जिले के विकासनगर में 15 दिन की बच्ची के साथ महिला ने खौफनाक कदम उठाया। वह नवजात बच्ची के साथ शक्ति नहर में कूद गई और जान दे दी।

विज्ञापन


महिला का शव ढकरानी पॉवर हाउस के इंटेक से बरामद हो गया और बच्ची की तलाश जारी है। परिजनों का आरोप है कि दूसरी बेटी पैदा होने पर पति और सास उसे ताने देते थे, जिस कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आशा (35) पुत्री स्वर्गीय लालमणि अंथवाल निवासी पुरानी यमुना कालोनी डाकपत्थर का विवाह 14 वर्ष पूर्व नया गांव माजरा, पांवटा साहिब, हिमाचल निवासी विकास डंगवाल के साथ हुआ था। विकास पंडिताई करता है। दोनों की 13 साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते 29 अक्तूबर को आशा ने फिर से एक बेटी को जन्म दिया था। तीन चार दिन पहले वह बड़ी बेटी प्रिया को ससुराल में छोड़कर बच्ची के साथ मायके आ गई।

पति और सास देते थे ताने

mother jump in to river with newborn baby girl.

बृहस्पतिवार की सुबह आशा करीब साढ़े चार बजे ही उठ गई। वह कुछ परेशान दिखाई दे रही थी। इस पर छोटे भाई अनूप ने जल्दी उठने की वजह पूछी, लेकिन उसने कोई बात नहीं कहकर टाल दिया। कुछ नहीं बताने पर भाई सो गया।

इसी बीच आशा अपनी बच्ची को लेकर घर से निकल गई। पांच बजे जब परिजनों की नींद खुली तो मां बेटी को ना पाकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह साढे़ नौ बजे आशा का शव पावर हाउस से बरामद हो गया।

आशा की मां सरस्वती देवी का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही आशा का पति और सास उसको ताने देती थी। दूसरी बेटी पैदा होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके आ गई थी।

महिला डिप्रेशन में थी या उसे दोबारा बेटी को जन्म देने पर प्रताड़ित किया जा रहा था, इसकी जांच कराई जा रही है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- स्वप्न किशोर सिंह, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed