फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother gave birth baby in auto

अस्पताल ने लौटाया तो ऑटो में दिया बच्ची को जन्म

Thu, 27 Feb 2014 09:28 AM IST
अमर उजाला, सेलाकुई
अमर उजाला, सेलाकुई Updated Thu, 27 Feb 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
mother gave birth baby in auto

प्रसव के लिए दून अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला को डॉक्टरों ने संक्रमण फैलने की बात कहकर लौटा दिया।

विज्ञापन


जच्चा-बच्चा की जान पर बन आई
इस वजह से जच्चा-बच्चा की जान पर बन आई। परिजनों के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह प्रसूता को निजी अस्पताल ले जाते। घर लौटते वक्त महिला ने ऑटो में बच्चे को जन्म दिया।

अब जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। उधर, दून महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्रा पंत का कहना है कि हमें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। पता करवाते हैं।
विज्ञापन


दून अस्पताल के लिए रेफर किया
मंगलवार रात करीब नौ बजे तनुजा (20) पत्नी दीपक कुमार निवासी बंजारा बस्ती को लेबर पेन शुरू हुआ। परिजन उसे 108 एंबुलेंस से प्रेमनगर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्रसूता को दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति का आरोप है कि दून महिला अस्पताल में उसकी पत्नी को भर्ती कर लिया गया, लेकिन कुछ देर बाद पत्नी के जले हाथ से दूसरे बच्चों को संक्रमण फैलने की बात कह कर वहां से जाने के लिए कहा गया।


उन्होंने अपनी गरीबी का हवाला दिया, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। मजबूरी में एक आटो करके वह गर्भवती को लेकर लौट गए।

रात करीब 11:30 बजे धूलकोट के जंगल में महिला ने ऑटो में एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जिम्मेदार का जवाब
सख्त निर्देश हैं कि किसी गर्भवती महिला को लौटाया नहीं जाएगा। एनआरएचएम की योजना के तहत गर्भवती, जच्चा-बच्चा को इलाज की सारी सुविधाएं दी जाती हैं। यह लापरवाही है। सीएमएस से जानकारी लेंगे।
- डॉ. एलके गुसाईं, निदेशक दून ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed