फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother eat poison

बेटा नहीं सुधरा तो मां ने खाया जहर

Sun, 08 Jun 2014 12:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Jun 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
mother eat poison

देहरादून में बेटे की शराब पीने की लत छुड़वाने में नाकाम रही एक मां ने जहर गटककर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया
महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के हरभजपुर निवासी 55 वर्षीय शांति देवी को शुक्रवार देर रात गंभीर हालत में दून अस्पताल लाया गया।


डॉक्टरों ने महिला के जहर गटकने की पुष्टि की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि शांति देवी का बेटा शराब का लती है।

परिजन कई बार उसकी शराब छुड़वाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। शुक्रवार रात भी उसने शराब पीकर घर में जमकर हुड़दंग किया।

मां के समझाने पर भी वह नहीं माना। इस पर शांति देवी ने खुद जान देने की ठान ली। डॉक्टर महिला का उपचार कर रहे हैं।

रिटायर्ड फौजी ने लगाई आग
सेवला खुर्द में एक रिटायर्ड फौजी ने मिट्टी तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी हालत में लोग उसे लेकर दून अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे कोरोनेशन अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी का नाम प्रवीण कुमार बताया गया है। पूछताछ में पता चला कि प्रवीण की पत्नी मनमुटाव के चलते काफी समय से अलग रह रही है।

इससे प्रवीण मानसिक तौर पर परेशान रहता है। शनिवार सुबह उसने आग लगाई। शोर सुन पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed