{"_id":"66848e0faf6045cfed0cda34","slug":"mother-and-five-year-old-daughter-missing-for-two-and-a-half-months-kidnapping-case-registered-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-447285-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: ढाई महीने से लापता मां और पांच साल की बेटी का नहीं कोई सुराग, अब दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: ढाई महीने से लापता मां और पांच साल की बेटी का नहीं कोई सुराग, अब दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा
Wed, 03 Jul 2024 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:09 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि बीते 22 अप्रैल को उनकी पत्नी पांच वर्षीय बेटी को लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेलाकुई थाना क्षेत्र की महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी करीब ढाई माह से लापता हैं। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना पुलिस को दी तहरीर में यूपी के बिजनौर जिले के भानपुर निवासी सूरज भान ने बताया कि वह हाल में सेलाकुई की पीठ वाली गली में रह रहे हैं। बताया कि बीते 22 अप्रैल को उनकी पत्नी पांच वर्षीय बेटी को लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने पत्नी और बेटी के अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड: अरबी-फारसी परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.23 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया कि महिला की खोजबीन के प्रयास चल रहे हैं।