फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother and daughter jump into the river for save baby.

बच्चे को बचाने के लिए मां-बेटी ने नदी में लगा दी छलांग

Fri, 31 Jul 2015 09:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर Updated Fri, 31 Jul 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
mother and daughter jump into the river for save baby.

रामनगर की सुंदरखाल में कोसी नदी किनारे कपड़े धो रही महिला का पांच वर्षीय पुत्र पानी के तेज बहाव में बह गया तो उसे बचाने के लिए मां और बहन भी नदी में कूद गई, लेकिन पानी का तेज बहाव तीनों का बहा ले गया।

विज्ञापन


अन्य महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां से मां बेटे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। बेटी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह ग्राम सुंदरखाल निवासी नीमा देवी (35) पत्नी स्व. केशवराम कोसी नदी के किनारे कपड़े धो रही थी। पास ही उसका 5 वर्षीय पुत्र यशपाल और 11 वर्षीय पुत्री रोशनी खेल रही थी। इस बीच, यशपाल नदी में चला गया और तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बचाने के लिए नीमा और रोशनी भी नदी में कूद गई, लेकिन तेज बहाव में तीनों बह गए। नदी किनारे बकरी चरा रही अन्य महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई।


कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाल लिया गया। नीमा और यशपाल बेहोश हो गए थे। तीनों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed