फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   most poisonous snake found in office kitchen

चाय बनाने किचन में गया लड़का तो बैठा मिला भारत का सबसे जहरीला सांप और फिर...

Thu, 06 Jul 2017 01:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Jul 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
most poisonous snake found in office kitchen
common krait - फोटो : amar ujala

देहरादून में एक अफसर के किचन में देश का सबसे ‌जहरीला सांप निकला तो उनके होश उड़ गए। पौड़ी के एडीएम रामजी शरण शर्मा के देहरादून लाडपुर रिंग रोड स्थित आवास में सांप निकल आया। 

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। नौ फिट लंबे इस सांप को पकड़कर राजाजी राष्ट्रीय पार्क टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया है। सांप को पकड़ने गए टीम लीडर रवि जोशी के मुताबिक विभाग को सुबह साढ़े चार बजे इसकी सूचना मिली। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


टीम को बताया गया कि एडीएम का पुत्र सुबह चाय बनाने के लिए रसोई में गया तो उन्हें वहां सांप दिखाई दिया। टीम ने रसोई में उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर रसोई में फिनायल का स्प्रे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप अखबार की रद्दी के नीचे छिपा था। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया। टीम लीटर रवि जोशी के मुताबिक सांप कॉमन क्रेट है। जो अत्यधिक जहरीले सांपों में से है। सांप पकड़ने वाली टीम में नितिन क्षेत्री, वीर सिंह क्षेत्री, अमित भट्ट भी शामिल रहे। 

किंग कोबरा से भी जहरीला है ये सांप

most poisonous snake found in office kitchen
common krait

अमित भट्ट और रवि जोशी ने बताया कि एडीएम पौड़ी के घर में पकड़ा गया सांप भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है।

बताया कि कॉमन क्रेट सापों की ऐसे प्रजाति है जो अक्सर भारत के जंगलों में पायी जाती है। यह अत्यन्त विषैला सांप है। भारत के सबसे खतरनाक चार सांपों में से एक है।

इसे किंग कोबरा से भी जहरीला सांप कहा जाता है। इसका विष तुरंत शरीर में फैलता है और एक सामान्य मनुष्य की जान ले सकता है। उन्होंने बताया कि सांप को राजाजी नेशनल पार्क के जंगलों में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed