फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Most of the drivers were shocked to hear such strict

Dehradun News: ट्रैफिक रूल मत तोड़ो, ये अच्छी बात नहीं...

Sat, 25 Oct 2025 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Most of the drivers were shocked to hear such strict

विज्ञापन



Iयातायात नियमों को मनवाने के लिए दून पुलिस की प्यार भरी अनूठी पहलI

गाड़ी साइड में लगाओ, लाइसेंस दिखाओ... जैसे निर्देश सख्त लहजे में सुनकर ज्यादातर वाहन चालकों के पसीने छूटते हैं, बावजूद इसके तमाम लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बाज भी नहीं आते। ऐसे में दून पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्यार भरी अनूठी पहल शुरू की है।

इसके तहत सड़कों पर पुलिस टीम तो नजर आ रही है लेकिन वो चालान के बजाय बैनर-पोस्टर लिए प्यार भरी अपील कर रही है। इन पोस्टर पर लिखा है... सर जय हिंद, देखिए सर आप ट्रैफिक रूल्स ब्रेक कर रहे हैं। ये अच्छी बात नहीं है सर, प्लीज फॉलो द रूल्स। इस कवायद का आम लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस ने दावा किया कि इस अनोखे, सभ्य और स्नेहपूर्ण व्यवहार से वाहन चालकों को तुरंत अपनी गलती का एहसास हो रहा है। वे माफी मांगकर भविष्य में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का भरोसा भी दिला रहे हैं।
विज्ञापन




Iईईई कॉन्सेप्ट पर फोकसI

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन में यातायात पुलिस ईईई (एजुकेशन, इंजीनियरिंग, इंफोर्समेंट) के व्यापक कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है। एक तरफ यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं, दूसरी ओर इंजीनियरिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण चौराहों व तिराहों पर डायवर्जन, बैरिकेडिंग और उचित संकेतक (साइनेज) लगाकर यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाया गया है और सुगम आवागमन के लिए पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है। तीसरा, जहां आवश्यकता है, वहां प्रवर्तन (इंफोर्समेंट) के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जागरूकता कार्यक्रम के चलते रेलवे क्रॉसिंग और यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में गलत लेन, डबल लेन और जेब्रा क्रॉसिंग के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed