फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mortar found on india Nepal border uttarakhand

उत्तराखंड: नेपाल सीमा पर मिला 81 मोर्टार, पुलिस और खुफिया एजेंसी जांच में जुटी

Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
mortar found on india Nepal border uttarakhand
- फोटो : डेमो

बनबसा में शुक्रवार को कूड़ा बीनते वक्त रिक्शा चालक बदोरन को देशी फार्म (रेलवे क्रासिंग) को मोर्टार शेल मिला है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि शेल जिंदा है या निष्क्रिय हो चुका है। परीक्षण के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। चंपावत के पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक बनबसा में मोर्टार शेल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह मोर्टार शेल काफी पुराना है तथा भारत में ही बना हुआ है। हो सकता है कि शेल बाढ़ से बहकर आया हो क्योंकि समीप ही सेना की फायरिंग रेंज है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस का हाई अलर्ट
भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को देखते हुए डीआईजी अजय जोशी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव की आंच कुमाऊं तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए पुलिस विशेष सावधानी बरत रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों से सटी हुई है। चीन से भारत का सीधा आवागमन नहीं है, लेकिन नेपाल सीमा दोनों देशों के लोगों के लिए सीधी खुली हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

डीआईजी अजय जोशी ने नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। एसएसबी के साथ मिलकर पुलिस आने जाने वालों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। सघन तलाशी ली जा रही है। सालभर चलने वाले चेकिंग अभियान का दायरा बढ़ा दिया गया है। गश्त तेज कर दी है। संदिग्ध लोगों का पूरा बायोडाटा जुटाया जा रहा है।

हम एसएसबी के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। लगातार चेकिंग हो रही है। संदिग्धों को पूरा ब्योरा जुटाने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। पिथौरागढ़, चंपावत जिले के अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

- अजय जोशी, डीआईजी कुमाऊं रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed