फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   more than three hundred students were in danger after heavy rain and landslide

स्कूल में मलबा घुसने से अटकी रहीं 343 बच्चों की सांसें

Tue, 04 Jul 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी (देहरादून)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी (देहरादून) Updated Tue, 04 Jul 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
more than three hundred students were in danger after heavy rain and landslide
Demo pic

देर रात कालसी में भारी बारिश के दौरान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जोखला में तेज बहाव के साथ मलबा घुस गया। इस दौरान विद्यालय में खाना खा रहे 343 बच्चों और स्टाफ के 45 लोगों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


काफी देर तक बच्चों और स्टाफ की सांसें अटकी रहीं। इसके बाद प्रबंधन ने बच्चों को ऊंचाई पर स्थित विद्यालय के डाइनिंग हाल में सुरक्षित पहुंचाया। घटना करीब पौने दस बजे की है। विद्यालय परिसर और प्रधानाचार्य के आवास का काफी हिस्सा मलबे से दब गया। देर रात तक प्रशासन और आपदा प्रबंधन का अमला मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम से ही कालसी क्षेत्र का मौसम खराब था। करीब साढ़े नौ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे कालसी से 2 किमी दूर स्थित आवासीय विद्यालय में पानी के तेज बहाव के साथ मलबा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय और प्रधानाचार्य डा. जीसी बडौनी के आवास का काफी हिस्सा मलबे में दब गया। काफी देर अफरातफरी के बाद प्रधानाचार्य और वार्डन सुधा पैन्यूली ने स्टाफ की मदद से बच्चों को ऊंचाई पर स्थित डाइनिंग हाल में पहुंचाया। इस दौरान बच्चे और स्कूली स्टाफ काफी भयभीत था।

बिजली आपूर्ति और संचार सेवा ठप होने के कारण परेशानी और ज्यादा बढ़ गई। काफी देर बाद स्थानीय अधिकारियों से संपर्क हो पाया। खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन का कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। 


तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल का कहना है कि कालसी क्षेत्र में अतिवृष्टि हो गई है। जिसकी वजह से विद्यालय में पानी आ गया। प्रबंधन से वार्ता हो गई है। बच्चे और स्कूल का सभी स्टाफ सुरक्षित है। सुबह टीम को मौके पर भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed