फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than Rs 3.5 lakh was blown away in three minutes.

Dehradun News: तीन मिनट में उड़ाए साढ़े तीन लाख से ज्यादा रुपये

Thu, 08 Jan 2026 08:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
More than Rs 3.5 lakh was blown away in three minutes.
- आरटीओ चालान के फर्जी लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
विज्ञापन

- नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। मोबाइल पर आए आरटीओ चालान के लिंक पर क्लिक करना एक शख्स को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते में सेंध लगाकर महज तीन मिनट के भीतर तीन लाख 68 हजार से ज्यादा रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि वारदात डिफेंस कॉलोनी के केदारपुरम निवासी सुबोध रावत के साथ हुई। उनके मोबाइल पर 27 दिसंबर को एक अज्ञात नंबर से आरटीओ चालान का लिंक आया था। लिंक क्लिक होते ही उनके खाते से रुपयों की निकासी शुरू हो गई। ठगों ने तीन मिनट के भीतर 1.59 लाख, 97 हजार, 88 हजार और 22 हजार रुपये के चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए। पुलिस ट्रांजेक्शन आईडी और मोबाइल नंबर के जरिये आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed