फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   more than one and half lakh family card block belongs to Chief minister health insurance scheme

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना: डेढ़ लाख से अधिक परिवारों के कार्ड ब्लाक

Sat, 26 Aug 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Aug 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
more than one and half lakh family card block belongs to Chief minister health insurance scheme
मुख्यमंत्री स्वास्‍थ्य बीमा योजना

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में विभागीय लापरवाही के चलते डेढ़ लाख से अधिक परिवारों के कार्ड ब्लाक हो गए। इससे पात्र होने के बावजूद अभ्यर्थियों को कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना के नोडल अधिकारी डा. अमलेश ने कहा कि योजना के तहत कार्ड बनाना सतत चलने वाली प्रक्रिया है। जल्द ही योजना के लिए नये सिरे से सर्वे किया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कई अपात्र लोगों के कार्ड बना दिए गए थे। यहां तक की पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक एवं कुछ मोटा वेतन लेने वाले सरकारी डाक्टरों के भी कार्ड बना दिए गए थे। वही कार्ड को लेकर आशाओं द्वारा प्रदेश भर में किए गए सर्वे एवं सीधे आवेदन जमा करने के दौरान भी नाम, पता गलत होने एवं टाइपिंग की गलती के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों के कार्ड ब्लाक कर दिए गए। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इसमें जो लोग पात्र थे उनके भी कार्ड ब्लाक कर दिए गए। विभाग की इस लापरवाही से अब पात्र अभ्यर्थियों को नकद रहित चिकित्सा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के नोडल अधिकारी डा. अमलेश ने बताया कि यह सतत चलने वाली प्रक्रिया है, पूर्व में पात्र अभ्यर्थियों का सर्वे कराया गया था, एक बार फिर इसका सर्वे कराया जाएगा। किसी भी पात्र अभ्यर्थी को योजना से वंचित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed