फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than 50 officers-employees infected even before elections

विधानसभा चुनाव से पहले ही 50 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
More than 50 officers-employees infected even before elections
देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले ही निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए तमाम विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने लगे हैं। संक्रमित अधिकारी और कर्मचारी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियों से उनके कोरोना संक्रमित होने के संबंध में रिपोर्ट तलब की है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रशिक्षण का दौर शुरू हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों से तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हो रहे हैं। एक दिन पूर्व आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से 50 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जब इन अधिकारियों, कर्मचारियों से जानकारी जुटाई गई तो उन्होंने बताया कि वे कोरोना संक्रमित हैं। लिहाजा वे प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हैं ऐसे सभी कोरोना संक्रमित अधिकारियों-कर्मचारियों से आरटीपीसीआर रिपोर्टर उपलब्ध कराने को कहा। यदि आरटीपीसीआर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण दे रहे अधिकारियों से कहा है कि वे सुनिश्चित कराएं कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हों। अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची मुहैया कराई जाए ताकि उनके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व कानूनों के तहत कार्रवाई भी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed