फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than 40 professors and others named in six cases

छह मुकदमों में है 40 से ज्यादा प्रोफेसर व अन्य नामजद

Thu, 15 Jul 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
More than 40 professors and others named in six cases
नियम विरुद्ध शिक्षण संस्थानों को मान्यता देने के मामले में सीबीआई ने 40 से ज्यादा प्रोफेसर और अन्य लोगों को नामजद किया है। पूर्व वीसी प्रोफेसर जेएल कौल और उनके तत्कालीन ओएसडी डीएस नेगी के नाम सभी छह मुकदमों में शामिल हैं। जबकि, अन्य प्रोफेसरों व अधिकारियों पर मिलीभगत व झूठा सत्यापन करने का आरोप है।
विज्ञापन

सीबीआई ने पिछले दिनों इस मामले में छह मुकदमे दर्ज किए थे। इस मामले में पिछले सप्ताह 14 जगहों पर छापे भी मारे गए थे। यहां से सीबीआई ने महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल किए थे। अब इन मुकदमों के विवरण को सार्वजनिक किया गया है। इन छह मुकदमों में प्रोफेसर जेएल कौल और तत्कालीन ओएसडी डीएस नेगी पर गलत तरीके से मान्यता देने और धोखाधड़ी का आरोप है। जबकि, अन्य प्रोफेसरों में से किसी ने सत्यापन किया तो कोई झूठी रिपोर्ट देने का आरोपी है।
विज्ञापन

डोईवाला स्थित पीजी कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य का नाम भी इस मुकदमे में शामिल हैं। ज्यादातर आरोपी प्रोफेसर एचएनबी गढ़वाल विवि श्रीनगर कैंपस के हैं। इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने प्रक्रिया को गलत तरीके से किया और झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इनमें डॉल्फिन इंस्टीट्यूट, अल्पाइन इंस्टीट्यूट, उत्तरांचल कॉलेज, दून पीजी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, बाबा फरीद इंस्टीट्यूट और दून वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के मालिकान व संचालकों को भी आरोपी बनाया गया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार इस मामले में जल्द ही अगली कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed