{"_id":"64e7b912527c368bbc045f74","slug":"more-than-37-thousand-applications-for-women-home-guard-recruitment-dehradun-news-c-5-drn1005-230172-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: महिला होमगार्ड के 330 पदों के लिए मिले 37 हजार से ज्यादा आवेदन, जानें कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: महिला होमगार्ड के 330 पदों के लिए मिले 37 हजार से ज्यादा आवेदन, जानें कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
Fri, 25 Aug 2023 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 04:51 PM IST
सार
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 थी। सभी 10 जनपदों में कुल 37422 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
आवेदन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड राज्य के 10 जनपदों में 320 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक एवं दस प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती होनी है। स्वीकृत 330 पदों के लिए 37 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक सितंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
डीजी होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 थी। सभी 10 जनपदों में कुल 37422 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें सबसे अधिक उधमसिंह नगर में 7899 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वर्तमान में आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Uttarakhand: अच्छी खबर...पदक विजेता खिलाड़ियों को छह विभागों में 146 पदों पर मिलेगी सीधे नौकरी
विज्ञापन
भर्ती एक सितंबर से शुरू होगी और दो चरणों में संपन्न की जाएगी। पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर एवं उधमसिंह नगर में, दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपद में भर्ती की जाएगी। संपूर्ण भर्ती माह अक्टूबर 2023 तक संपन्न कर ली जाएगी।