फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than 14 roads closed, 40 villages cut off from debris

मलबा आने से 14 मार्ग बंद, 40 गांवों से संपर्क कटा

Wed, 17 Jul 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
More than 14 roads closed, 40 villages cut off from debris
कैनालखड्ड-डिमिच मार्ग पर आए मलबे को हटाती जेसीबी। - फोटो : VIKAS NAGAR
क्षेत्र में सोमवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश से जौनसार बावर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जगह-जगह मलबा आने से 14 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया। 40 से अधिक गांवों का संपर्क विकासनगर से कट गया है। लोग गांव में कैद हो कर रह गए हैं। फसलों से लदे कई वाहन बीच रास्ते में जगह-जगह फंसे हुए हैं। लोगों को लंबी दूरी पैदल तय कर रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं गांव तक पहुंचानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

विकासनगर और जौनसार बावर क्षेत्र में सोमवार की देर रात 1 बजे से बारिश का दौर जारी है। क्षेत्र में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो रही है। ऐसे में जगह-जगह मलबा आने से लोनिवि चकराता, साहिया और पीएमजीएसवाई की 14 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। लोग रास्ते में ही जगह-जगह फंसे हुए हैं। अमराड़ गांव के कुंवर सिंह, कुनैन गांव के अर्जुन सिंह राणा और डिमिच गांव के ज्योतिराम गौड़, गजेंद्र चौहान का कहना है कि सड़कों के बंद होने से फसलें मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इन दिनों क्षेत्र में टमाटर, बीन, अरबी, धनिया, मिर्च आदि की फसल होती है। इनका सही समय पर मंडी पहुंचना जरूरी होता है, लेकिन सड़कों के बंद होने से यह फसल मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन

काश्तकार मैसानंद गौड़, बुद्धि सिंह, गजेंद्र, बारू दत्त, बालम सिंह, सुपा तोमर, अमित, बलवीर, पूरण सिंह का कहना है कि बड़ी मुश्किल से वह छानी से पीठ पर टमाटर लादकर मंडी तक पहुंचाने के लिए मुख्य सड़क तक लाए थे, लेकिन अब सड़क बंद होने से उनकी फसलें बीच सड़क पर ही फंस गई हैं। गर्मी और बारिश के चलते फसल सड़ने लगी है। यदि जल्द ही यातायात बहाल नहीं हुआ तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये सड़कें हैं बंद
बारिश के बीच लोनिवि साहिया अंतर्गत हईया-अलसी-सकनी, हईया-अलसी-पंजिया, शंभू की चौकी-पंजिया, बडनू-जोशीगांव, बिजऊ बैंड-बडनू, चंदऊ-किशोऊ, उत्पाल्टा-उपरोली, साहिया-क्वानू मोटर मार्ग, लोनिवि चकराता अंतर्गत बागिया-डाडू मोटर मार्ग, डिरनाड-पुरटाड़, पुरोली-रावना-डामठा, खारसी मोटर मार्ग और पीएमजीएसवाई अंतर्गत सिलीगाड-कुनैन, कैलनखड्ड-डिमिच मोटर मार्ग सोमवार देर रात से बंद पड़े हुए हैं।
----
दिन भर बंद और खुलता रहा कालसी-चकराता मोटर मार्ग
भारी बारिश के बीच कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास पहाड़ी से भूस्खलन भी शुरू हो गया। दिनभर पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर लुढ़कते रहे। इसके चलते दिनभर सड़क पर यातायात खुलता और बंद होता रहा। पत्थरों के गिरने के चलते लोगों को बेहद सावधानी से सड़क पार करनी पड़ी।
----
12 घंटे बंद रहा दिल्ली-यमनोत्री मार्ग, वाहनों में गुजरी रात
विकासनगर। क्षेत्र में देर रात से जारी बारीश के बीच दिल्ली-यमनोत्री मोटर मार्ग किमी 35 पर जुड्डो के पास मलबा आने से बंद हो गया। देर रात 9 बजे बंद हुए इस मार्ग पर सुबह 9 बजे आवाजाही बहाल हो सकी। इस दौरान कई वाहन बीच सड़क में ही फंसे रहे। लोगों को वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी। सुबह लोनिवि ने जेसीबी से मलबे को हटा यातायात बहाल कराया। एनएच खंड देहरादून के अधिशासी अभिंयता जीत सिंह रावत ने बताया कि मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आया था, जिस कारण सड़क को खोलने में समय लग गया। जुड्डो के पास भूस्खलन संभावित जोन होने के कारण अधीनस्थों को एक जेसीबी वहां पर हरदम तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।

-----
बारिश से बंद सड़कों को खोलने का काम प्रभावित हो रहा है। मौसम साफ होते ही सभी सड़कों से प्राथमिकता के आधार पर मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा। -डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि साहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed