फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than 14 and a half lakh voters will decide who will become MLA in the district

साढ़े 14 लाख से ज्यादा वोटर तय करेंगे जिले में कौन बनेंगे विधायक

Sun, 09 Jan 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
More than 14 and a half lakh voters will decide who will become MLA in the district
राजधानी दून की 10 विधानसभा सीटों पर 14 लाख से ज्यादा मतदाता विधायक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। निर्वाचन कार्यालय ने अपडेटेड वोटर लिस्ट जारी की है, जिसके अनुसार जिले में कुल 14 लाख 81 हजार, 874 मतदाता हैं।
विज्ञापन

चकराता में 230 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यहां 57081 पुरुष, 47694 महिला समेत कुल 104712 मतदाता हैं। विकासनगर में 142 पोलिंग स्टेशन हैं, जहां 56431 पुरुष व 52386 महिला मतदाता हैं। सहसपुर में 210 केंद्रों में 87338 पुरुष व 82659 महिला, धर्मपुर में 236 केंद्रों पर 110594 पुरुष व 94924 महिला, रायपुर में 214 केंद्रों पर 92046 पुरुष व 84403 महिला, राजपुर रोड में 141 केंद्रों पर 62295 पुरुष व 56640 महिला, कैंट में 154 केंद्रों पर 70699 पुरुष व 63907 महिला, मसूरी में 178 केंद्रों पर 68350 पुरुष व 62307 महिला, डोईवाला में 189 केंद्रों पर 84392 पुरुष व 80697 महिला और ऋषिकेश में 179 केंद्रों पर 86972 पुरुष व 80041 महिला मतदाता हैं। इस तरह पूरे जिले में 1873 केंद्रों में 776135 पुरुष, 705658 महिला व 81 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होते से हटने लगे शहर से होर्डिंग बैनर
देहरादून। जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने शनिवार शाम को शहर से होर्डिंग बैनर हटाने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि शहर में लगे सभी राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर तुरंत हटाए जाएंगे। इसके बाद भी अगर कोई अनाधिकृत रूप से होर्डिंग-बैनर-पोस्टर लगाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के आदेश पर आज से बृहद स्तर पर अभियान चलेगा।चुनावों की तिथि नजदीक आने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं ने शहर को होर्डिंग, बैनर, पोस्टर से पाट दिया। लगभग सभी क्षेत्रों में बड़ी तादाद में संभावित दावेदारों ने अपनी प्रचार सामग्री लगाई हुई है। शनिवार को जिलाधिकारी ने इनको हटाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने समेटा बोरिया-बिस्तर
देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित धरनास्थल समेत अन्य स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर रहे तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने आचार संहिता लागू होते ही अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया। पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी से आंदोलन समाप्त करने को कहा। जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि सभी को 24 घंटे के अंदर हटाने को कहा गया है। 16 जनवरी तक कोई रैली नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed