फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   more money to double pension holder.

खुशखबरी: दो पेंशन के हैं पात्र तो अब मिलेगा एक्सट्रा पैसा

Sat, 09 Jul 2016 03:30 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jul 2016 03:30 AM IST
सार

  • अभी तक एक ही पेंशन का मिल पाता है लाभ
  • एकीकृत होगी पेंशन, एक ही आवेदन देना पड़ेगा

विज्ञापन
more money to double pension holder.
पेंशन

विस्तार

समाज कल्याण विभाग की दो-तीन पेंशन की एक साथ पात्रता रखने वाले लाभार्थी को अब अतिरिक्त पैसा मिलेगा। अभी तक लाभार्थी को एक ही पेंशन का लाभ मिलता है, वह चाहे दो या तीन पेंशन लेने की पात्रता रखता हो।

विज्ञापन


दो-तीन पेंशन की अर्हता रखने वाले लाभार्थियों को अतिरिक्त लाभ देने के लिए शासन नई एकीकृत पेंशन प्रणाली तैयार कर रहा है।

प्रदेश में ऐसे 20 हजार से अधिक लाभार्थी हैं जो दो पेंशन पाने की शर्तें पूरी कर रहे हैं, यानी वह दिव्यांग भी हैं और वृद्ध भी। कुछ महिला लाभार्थी विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था तीनों पेंशन की शर्तें पूरी कर रही हैं, लेकिन उन्हें एक ही पेंशन का लाभ 800 रुपये महीने मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश के बाद इस स्थिति को सुधारने के लिए शासन अब एकीकृत पेंशन प्रणाली तैयार करने में जुट गया है।

विज्ञापन

दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लिए एक ही आवेदन

more money to double pension holder.
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

अगर कोई लाभार्थी दो-तीन पेंशन की शर्तें पूरी कर रहा होगा तो उसे कुछ पैसा अतिरिक्त दिया जाएगा। यह धनराशि एकीकृत पेंशन प्रणाली फाइनल होने के बाद शासन तय करेगा। दिव्यांग और वृद्धावस्था की शर्तें पूरे करने वाले लाभार्थी की सेवा करने वाले व्यक्ति के लिए भी शासन पेंशन के साथ अतिरिक्त पैसा निर्धारित करेगा। इसके पीछे तर्क है कि पैसा मिलने पर संबंधित व्यक्ति की लाभार्थी की सेवा के प्रति दिलचस्पी बनी रहेगी।

एकीकृत पेंशन प्रणाली में दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लिए अब एक ही आवेदन करना पड़ेगा। आवेदक अपने पात्रता वाले कॉलम में टिक का निशान लगा देगा। फार्म आनलाइन भरे जाएंगे।

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर यह खुद ही बता देगा कि आवेदक की पात्रता किन-किन श्रेणियों के लिए है। इसके अलावा कॉर्पस निधि तैयार की जाएगी। इसमें केंद्र और राज्य से मिलने वाली धनराशि जमा होगी। इसके ब्याज से पेंशन दी जाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed