फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Moradabad's history-sheeter is the conspirator of the kidnapping

मुरादाबाद का हिस्ट्रीशीटर है अपहरण का साजिशकर्ता

Tue, 02 Nov 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Moradabad's history-sheeter is the conspirator of the kidnapping
देहरादून। बच्चे का अपहरण करने का साजिशकर्ता मुरादाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसकी तलाश में पुलिस ने दो टीमों को अलग-अलग जगह पर दबिश के लिए भेजा गया है। साजिशकर्ता रविवार को पकड़े गए एक आरोपी का भाई है।
विज्ञापन

पटेलनगर के माजरा निवासी ऑटो चालक के बेटे का रविवार को अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने दो लाख रुपये फिरौती मांगी थी। मामले में पुलिस सक्रिय हुई और पांच घंटे बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से अपहृत बालक को छुड़ा लिया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इस साजिश में एक मुस्तकीम नाम का बदमाश भी शामिल है। वह मुरादाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी मुस्तकीम शनिवार को पकड़े गए बदमाश मुुमताज का सगा भाई है। उसके खिलाफ मुरादाबाद और अन्य जगहों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सभी माजरा में पेंट का काम करने आए थे। तभी देखा था कि ऑटो चालक का घर ठीक-ठाक है। उन्होंने पैसा हासिल करने के लिए उसके बेटे को अगवा करने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed