फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon departs from Uttarakhand after 109 days

109 दिन के बाद उत्तराखंड से विदा हुआ मानसून, 16.95 प्रतिशत कम हुई बारिश

Sat, 12 Oct 2019 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Oct 2019 01:13 PM IST
सार

  • पिथौरागढ़ में सर्वाधिक और टिहरी में सबसे कम बारिश

विज्ञापन
Monsoon departs from Uttarakhand after 109 days
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के कई राज्यों से शुक्रवार को मानसून विदा हो गया। प्रदेश में सामान्य से 16.95 प्रतिशत कम बारिश हुई है। लेकिन वैज्ञानिक इसे सामान्य ही मान रहे हैं। जबकि इस बार 11 दिन देरी से मानसून ने विदाई ली है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 अक्तूबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे उत्तराखंड से विदाई हो गई है। प्रदेशभर में मानसून के 1191.2 मिमी आंकड़े के मुकाबले 991.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ में सर्वाधिक 1495.9 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन


जबकि टिहरी में सबसे कम 644.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। देहरादून इस बार बारिश के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। देहरादून में इस सीजन में 1113.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि गत वर्ष देहरादून जिले में 1734 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

109 दिन उत्तराखंड में रहा मानसून

आमतौर पर प्रदेश से मानसून 28 से 30 सितंबर के बीच विदा हो जाता है। इस साल मानसून 11 दिन देरी से विदा हुआ है। 11 अक्तूबर को मानसून की विदाई की घोषणा की गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक इस साल प्रदेश में मानसून 109 दिन रहा है।

कहां-कितनी हुई बारिश

जिला           औसत     बारिश हुई
अल्मोड़ा         843       700
बागेश्वर          843     1205
चमोली           776       841
चंपावत          1338    1051
देहरादून          1525    1113.8
पौड़ी             1225      712
टिहरी              919      644.9
हरिद्वार             971       697
नैनीताल           1425    1288
पिथौरागढ़         1545    1495.9
रुद्रप्रयाग           1485    1261
ऊधमसिंह नगर    1074     1002
उत्तरकाशी         1208      770

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed