{"_id":"5dfdfadc8ebc3e87cb39c425","slug":"money-sanctioned-for-har-ghar-nal-scheme-for-every-house-in-villages-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः गांवों में हर घर को नल योजना के लिए 138 करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः गांवों में हर घर को नल योजना के लिए 138 करोड़ रुपये मंजूर
Sat, 21 Dec 2019 04:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 21 Dec 2019 04:28 PM IST
सार
- पहली किस्त के रूप में केंद्र ने 50 फीसदी धनराशि जारी की, 50080 घरों में जाएगा पाइप से पानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना के तहत उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 138 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। साथ ही पहली किस्त के रूप में 50 फीसदी धनराशि जारी भी कर दी गई है।
विज्ञापन
इस धनराशि से जारी वित्तीय वर्ष में 50 हजार 80 घरों में सीधे पाइप लाइन से कनेक्शन देकर पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक घर में हर व्यक्ति को रोजाना 55 लीटर पानी मुहैया कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक भजन सिंह ने धनराशि जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन को लेकर केंद्र से गाइड लाइन भी जारी हो गई है। अब जल्द ही निगम कार्ययोजना पर काम शुरू करेगा।
विज्ञापन
12.45 लाख घरों में पानी का कनेक्शन नहीं
जल जीवन मिशन के तहत तैयार कराई गई कार्ययोजना के अनुसार, उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में 1509758 घर हैं। इनमें से 264286 घरों में ही नलों के जरिये पानी उपलब्ध हो रहा है। सर्वेक्षण में 39311 बस्तियों में से 23,156 में 40 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी मिल रहा है। 16 हजार 146 बस्तियों में इतना भी पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। नौ बस्तियां ऐसी हैं, जिनमें पानी गुणवत्ता की समस्या है।
हर घर में नल पहुंचाने को 6600 करोड़ की जरूरत
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में नल पहुंचाने का जो लक्ष्य बनाया है, उसके तहत 6600 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। योजना की खास बात यह है कि इसमें प्रदेश को वित्तीय सहायता अनुदान के रूप में मिलेगी। राज्य सरकार को महज 10 फीसदी धनराशि व्यय करनी होगी।
पानी के कनेक्शन देने का वर्षवार लक्ष्य
वर्ष - प्रस्तावित कनेक्शन
2019-20 50,080
2020-21 184124
2021-22 308645
2022-23 370921
2023-24 331702
कुल योग 1245472
वित्तीय स्वीकृति और गाइडलाइन जारी होने के बाद अब कार्ययोजना पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा। ये योजना पहाड़ में पेयजल की समस्या से छुटकारा दिलाएगी। योजना में जल संस्थान और स्वजल की भी मदद ली जाएगी।
-भजन सिंह, प्रबंध निदेशक, पेयजल निगम