फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Money recovered 10 percent from farmers ineligible for Samman Nidhi

उत्तराखंड: सात हजार से अधिक किसान सम्मान निधि के अपात्र, अब तक 10 फीसदी धनराशि ही वसूल

Fri, 06 May 2022 04:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 May 2022 04:18 PM IST
सार

कृषि विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 1.85 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है। सभी किसानों से 17 करोड़ 55 लाख रुपये की वसूली होनी है। 

विज्ञापन
Money recovered 10 percent from farmers ineligible for Samman Nidhi
money new - फोटो : istock

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अपात्र पाए गए किसानों से अब तक 10 फीसदी धनराशि की ही वसूली हो पाई है। प्रदेश में नौ लाख 50 हजार किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत हैं, जिनमें से 7,276 किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र पाए गए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारियों को ऐसे अपात्र किसानों से उन्हें सम्मान निधि के तहत बांटी गई धनराशि की वसूली का जिम्मा सौंपा गया है। कृषि विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 1.85 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है। सभी किसानों से 17 करोड़ 55 लाख रुपये की वसूली होनी है। किसान सम्मान निधि पोर्टल पर आधार लिंक के माध्यम से योजना के लिए अपात्र किसानों की पहचान की गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  अचानक सुर्खियों में आया छह माह पुराना बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मामला, पूरी नहीं हुई आयुक्त की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे किसानों के खातों में सम्मान निधि की धनराशि भेज दी गई जो आयकर के दायरे में आते थे या सरकारी नौकरी कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, कृषि विभाग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पोर्टल के माध्यम से ही अपात्र किसानों की सूची भेजी गई है। जिलाधिकारियों के स्तर पर भी किसानों को वसूली के नोटिस भेजे जा रहे हैं। लेकिन वसूली की रफ्तार धीमी है। अभी केवल 10 फीसदी धनराशि ही वसूली जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed