{"_id":"5c87e61abdec2214195aafcb","slug":"money-and-pistol-theft-in-property-dealer-house-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: प्रॉपर्टी डीलर के घर में लाखों की नकदी और जेवर चोरी, लाइसेंसी पिस्टल भी ले गए चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: प्रॉपर्टी डीलर के घर में लाखों की नकदी और जेवर चोरी, लाइसेंसी पिस्टल भी ले गए चोर
Tue, 12 Mar 2019 10:34 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रॉपर्टी डीलर के मकान से दिनदहाड़े नकदी, जेवर और लाइसेंसी पिस्टल चोरी हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ के साथ आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खांगाली। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी जितेंद्र पुत्र ईशम सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं। मंगलवार को वह किसी काम से बाहर गए थे, जबकि उनकी पत्नी घर पर थी। दोपहर को उनकी पत्नी घर के पास ही एक दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थीं। इधर, मकान का दरवाजा खुला रह गया था। इस बीच चोरों ने एक लाइसेंसी पिस्टल, जेवर और रुपये चोरी कर लिए। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी घर लौटी चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
घर के अंदर पूरा सामान बिखरा था और आलामारी भी खुली थी। नकदी और जेवर गायब थे। उन्होंने तत्काल अपने पति को सूचना दी। आननफानन प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की और घर पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पीड़ित ने तहरीर दी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन