फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molested women can get justice in one stop center

अब नहीं भटकेंगी घरेलू हिंसा, दुष्कर्म पीड़ित महिलाएं

Fri, 22 Sep 2017 01:05 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Sep 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
molested women can get justice in one stop center
आईटीआई परिसर में जल्द ही सेंटर का निर्माण शुरू होगा

घरेलू हिंसा, दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को अब न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वन स्टॉप सेंटर पर एक छत के नीचे ही पीड़ित महिलाओं को काउंसिलिंग, रिपोर्ट दर्ज कराने, रहने-खाने, लीगल एडवाइज जैसी तमाम सुविधाएं मिलेगी। आईटीआई परिसर में जल्द ही सेंटर का निर्माण शुरू होगा।

विज्ञापन


महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने को केंद्र सरकार ने पूरे देश में वन स्टॉप सेंटर खोलने की मुहिम शुरू की है। यह मुहिम घरेलू हिंसा, रेप जैसी घटनाओं के बाद रिपोर्ट लिखाने मेडिकल कराने, वकीलों से लिगल एडवाइज लेने में आने वाली परेशानी को देखते हुए शुरू की गई है।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वकील न कर पाने अधिकांश महिलाओं को न्याय नहीं मिल पाता। कई बार ऐसी महिलाओं के पास रहने का भी कोई ठिकाना नहीं होता। वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं को ये तमाम सुविधाएं मुफ्त मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम एसए मुरूगेशन ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से सेंटर के लिए पचास लाख का बजट जारी होने वाला है। जगह चिन्हित कर ली गई है। स्टॉफ की भर्ती के लिए विज्ञप्ति भी निकाली जा चुकी है। बजट आवंटित होते ही सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगा। 

ये रहेगा स्टाफ
सेंटर एडमिनिस्ट्रेट, केस वर्कर, पैरा मेडिकल पर्सनल, पैरा लीगल पर्सनल, कानूनी सहायता और परामर्श के लिए अधिवक्ता, काउंसलर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed