फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Moksha Kalyanak of Lord Pushpadant Swami was celebrated

Dehradun News: भगवान महावीर स्वामी का किया अभिषेक

Sun, 24 Sep 2023 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Moksha Kalyanak of Lord Pushpadant Swami was celebrated
जैन मंदिर में भगवान पुष्पदंत स्वामी का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। जैन मंदिरों में भगवान की विशेष शांतिधारा की गई। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा पर अभिषेक किया गया। श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में ऑनलाइन शिक्षा प्रारंभिक शिक्षा से बेहतर विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। आनंदमति माता ने कहा कि लोभ के अभाव में उत्पन्न आत्मा पवित्रता का नाम उत्तम शौच धर्म है। इस अवसर पर अलका सतीश जैन, पूनम अमित जैन, रीता जैन, मंजू जैन, शेफाली जैन, बबिता जैन, रमेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iपंडित दीनदयाल की प्रतिमा की सफाई कीI



पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा की सफाई कर रंगरोगन किया गया। भाजपा नेता विशाल गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। इस दौरान ऋषभ पाल, सत्यम शर्मा, निशांत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन






I‘कथा श्रवण से मिलती है जीने की प्रेरणा’I

देहरादून। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में चल रही भगवान परशुराम चरित्र कथा का भंडारे के साथ समापन हो गया। आचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि कथा का श्रवण करने से जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। भगवान परशुराम ने हमेशा न्याय का साथ दिया है। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल ने कथा वाचक सुभाष जोशी को सम्मानित किया। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, मनमोहन शर्मा, ललित शर्मा, संजय गर्ग, पंकज शर्मा, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed