{"_id":"5d4085898ebc3e6cdc3ac3e5","slug":"modi-government-released-budget-for-155-school-building-construction-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जर्जरहाल स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए राहत की खबर, बनेंगे 155 स्कूलों के नए भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जर्जरहाल स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए राहत की खबर, बनेंगे 155 स्कूलों के नए भवन
Wed, 31 Jul 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के जर्जरहाल स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार से उत्तराखंड में 155 स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए 51 करोड़ 37 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। साथ ही इस धनराशि से प्रदेश के कुछ अन्य स्कूलों में 70 कक्षाएं और 294 स्कूलों में सोलर पैनल लगाने के अलावा कुछ अन्य निर्माण कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल भवनों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। कई स्कूल भवन जर्जर हाल हैं। कहीं छत से पानी टपक रहा है तो कहीं छत से प्लास्टर झड़ रहा है। वहीं, कई स्कूलों में बिजली और पेयजल की भी समस्या है।
विज्ञापन
जिसे देखते हुए इस वर्ष केंद्र सरकार की ओर से सर्व शिक्षा अभियान के तहत 140 प्राथमिक विद्यालय और 15 जूनियर हाईस्कूलों के लिए यह बजट मिला है। जर्जरहाल स्कूल भवनों के स्थान पर नए भवन बनाने के अलावा, 78 स्कूलों में पेयजल और 146 स्कूलों में बिजली की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं बालिकाओं के लिए 14 और बालकों के लिए चार शौचालय बनाए जाएंगे। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए भी पांच शौचालयों को मंजूरी मिली है। 178 स्कूलों में रैंप रैलिंग भी लगाई जाएगी।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में स्कूल भवनों और अतिरिक्त कक्षाओं के लिए केंद्र सरकार ने 51 करोड़ 37 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इस धनराशि से विभिन्न जनपदों में प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जहां पेयजल और बिजली की समस्या है, उन स्कूलों में इसकी व्यवस्था की जाएगी।
-आकाश सारस्वत, विशेषज्ञ, एसएसए