फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   modi government 2.0 one year completed, bjp program bash in month of june

मोदी सरकार 2.0 का एक साल कार्यकाल: जून में भाजपा के कार्यक्रमों की रहेगी धूम, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने की घोषणा

Wed, 03 Jun 2020 03:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 03 Jun 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
modi government 2.0 one year completed, bjp program bash in month of june
pm modi - फोटो : social media
केंद्र की मोदी सरकार 2.0 का एक साल कार्यकाल पूरा होने पर पूरे जून महीने में भाजपा के कार्यक्रमों की धूम रहेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महीने भर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महामंत्री व अभियान के प्रभारी राजेंद्र भंडारी के मुताबिक, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पत्रकार वार्ता आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को इसकी शुरुआत शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने पिथौरागढ़ और उच्च शिक्षा मंत्री राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धन सिंह रावत ने गोपेश्वर से कर चुके हैं। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करेंगे। नौ व 10 जून को विभिन्न स्थानों पर वर्चुअल रैली कर लोगों से संवाद कायम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 से 17 जून तक प्रत्येक बूथ पर परिवार संपर्क अभियान चलेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगा। 18 से 23 जून तक पार्टी के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में फेस कवर व सैनिटाइजर वितरण करेंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में योग करेंगे। 11 से 25 जून तक प्रत्येक विधानसभा में एक-एक वर्चुअल कान्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी।


इसमें 40 मिनट तक किसी वरिष्ठ नेता का संबोधन व 20 मिनट का संवाद सत्र होगा। उन्होंने बताया कि 27 से 30 जून तक का आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी उत्पाद के समर्थन में सेल्फी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 30 जून को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed