फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mock drill in harki pauri in haridwar

हरकी पैड़ी में घुसे आतंकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप! 

Thu, 15 Jun 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 15 Jun 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
Mock drill in harki pauri in haridwar

हरकी पैड़ी पर आतंक‌ियों के घुसने की सूचना पर मंगलवार देर रात त‌क पुल‌िस प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। सूचना म‌िलते ही पुल‌िस मौके पर पहुंची तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन


दरअसल, यह सच में नहीं बल्क‌ि मॉक ड्रिल में हुआ। हरिद्वार पुलिस ने आतंकी घटना के बाद आतंकियों को मार गिराने के ऑपरेशन का अभ्यास किया। देर रात हुई इस मॉक ड्रिल से एक बारगी शहर में अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


मंगलवार देर रात हरिद्वार पुलिस को सूचना मिली की हरकी पैड़ी पर पहुंचे छह आतंकियों  ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आतंकी हमले में 12 श्रद्धालु मारे गए है जबकि 40 श्रद्धालु घायल हुए। सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस की अलग अलग टीमों ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मोर्चा संभाला। एक-एक कर चार आतंकी ढेर कर दिए, जबकि दो जिंदा पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी घटना के बाद तुरंत घायलों को अस्पतालों तक ले जाने की एक्सरसाइज की गई। क्षेत्र में आतंकी घटना के बाद किसकी क्या जिम्मेदारी है, ये भी तय हुआ। पूरे मेला क्षेत्र में हर किसी की अलग अलग जिम्मेदारी तय कर देने की भूमिका भी अदा की गई।

जैसे कि बम निरोधक दस्ते की सक्रियता, दमकल महकमा की जिम्मेदारी,  पुलिस नियंत्रण कक्ष, भीड़ को नियंत्रित करना, बाजार के मार्ग सील, हरकी पैड़ी चौकी पर निगाह रखने की बात भी उठी।


तय हुआ कि जीरो जोन में वाहन नहीं आने दिए जाएंगे। इस दौरान एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा समेत अनेक पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed