फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mobile tower will be installed from Tyuni

Dehradun News: भीड़ बढ़ते ही नेटवर्क हो जाते हैं गुल अब सीएम की पहल पर लगेगा टावर

Thu, 27 Feb 2025 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mobile tower will be installed from Tyuni
हनोल स्थित महासू धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही मोबाइल नेटवर्क की समस्या से निजात मिलेगी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने टेलीकॉम कंपनियों को हनोल में टावर लगाने के निर्देश दिए हैं। जब तक कंपनियां टावर नहीं लगाती हैं, तब तक मैदानी क्षेत्र में भी टावर लगाने की अनुमति नहीं मिल पाएगी। जिलाधिकारी जल्द ही हनोल मास्टर प्लान को लेकर एक बैठक करेंगे। त्यूणी में मुख्य जन सेवक संवाद आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने नेटवर्क कनेक्टविटी की समस्या आई थी। पता चला कि हनोल धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने और मौसम खराब होने पर मोबाइल से नेटवर्क गुल हो जाते हैं। वहीं, क्षेत्र में कनेक्टिविटी भी एक ही सेवा प्रदाता की मिली है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या बताई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सविन बंसल को नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि हनोल मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। यहां नेटवर्क कनेक्टिविटी न होना एक गंभीर विषय है। जब तक टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी हनोल में अपने टॉवर नहीं लगाती है, तब तक मैदान में टॉवर लगाने की अनुमति जारी नहीं की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed