फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mobile phones snatched from two people on the road

Dehradun News: राह चलते दो लोगों से छीने मोबाइल फोन

Thu, 12 Dec 2024 12:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Mobile phones snatched from two people on the road
पटेलनगर क्षेत्र में बदमाशों ने राह चलते दो लोगों से मोबाइल छीन लिए। दोनों घटनाएं आठ दिसंबर को सात घंटे के अंतराल पर हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को तलाशने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन




पहली घटना पटेलनगर थाने की बाजार चौकी क्षेत्र में शाम साढ़े तीन बजे हुई। भंडारी बाग निवासी मुकेश गोयल ने बताया कि वह काली मंदिर भंडारी बाग की ओर से आ रहे थे। उसी वक्त एक स्कूटर सवार पीछे से आया और झपटा मारकर हाथ से मोबाइल छीन लिया। यह घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। उधर, दूसरी घटना में शिकार ब्राह्मणवाला निवासी मोहम्मद तारिफ हुए हैं। उनके रिश्तेदार गौस मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि तारिफ गत आठ दिसंबर को रात करीब 10 बजे मुस्कान होटल से खाना लेकर अपने कमरे पर जा रहा था। इसी बीच पीछे से दो युवक मोटरसाइकिल से आए और हाथ से मोबाइल छीन लिया। इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि दोनों घटनाओं में मंगलवार की रात मुदकमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed