फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mobile game addicted girl visit nine cities alone

लड़की को मोबाइल गेम की लगी ऐसी लत कि खेलते-खेलते नौ शहर घूम आई, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 20 Jul 2019 03:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Jul 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
mobile game addicted girl visit nine cities alone
प्रतीकात्मक

एक लड़की को मोबाइल गेम की ऐसी लत लगी कि वह गेम खेलते-खेलते देश के नौ शहरों में घूम आई। पढ़िए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


18 दिन पूर्व पंतनगर थाना क्षेत्र से लापता किशोरी मोबाइल पर टैक्सी ड्राइवर गेम-2 से प्रभावित होकर घर से चली गई थी। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने इसका खुलासा किया है। इस मामले के सामने आने के बाद अमर उजाला अभिभावकों को यह सलाह देना चाहेगा कि वह अपने बच्चों पर ध्यान दें। वहीं युवा मोबाइल गेम की आदत को खुद पर हावी न होने दें।

रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी

बता दें कि एक जुलाई को पंतनगर थाना क्षेत्र स्थित झा कॉलोनी निवासी एक किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। 18 दिनों की तलाश के बाद पंतनगर थाना पुलिस ने किशोरी को दिल्ली से बरामद कर लिया। 

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में एक गेम एप डाऊनलोड किया था, जिसमें वह काफी दिनों से टैक्सी ड्राइवर-2 गेम खेल रही थी। गेम खेलते-खेलते वह इससे इतना प्रभावित हुई कि उसके मन में देश घूमने की इच्छा जागी और उसने घर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से नकदी भी ले गई

घर से निकलने के बाद वह किच्छा से बरेली होते हुए लखनऊ, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अहमदाबाद, पूना, दिल्ली आदि शहरों में घूमती रही। इसके लिए वह घर से नकदी भी ले गई थी। फिलहाल पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

किशोरी को बरामद करने वाली टीम में पंतनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार, एसआई विपुल जोशी, बिशन लाल आगरी, कांस्टेबल मनोज कुमार, दीपक मेहरा, सुरेंद्र सामंत, किशोरी फर्तयाल, भोलानाथ स्वामी थे।

विज्ञापन

दिल्ली में पुलिस ने रोका

एसओ अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के कमलानगर में बुधवार देर रात छात्रा रिक्शा पर अकेली जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने उसे रोका। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर में बिना बताए आई है। इसके बाद पंतनगर पुलिस से संपर्क किया गया और पूरे मामले की जानकारी दी।

छात्रा ने बताया कि वह 18 दिनों में कहीं भी रुकी नहीं। लगातार एक से दूसरी गाड़ी में सफर करती रही। यह सफर अलग-अलग बसों में पूरा किया। वह बस में ही सफर करते-करते सोती थी। जहां बस रुकती वहां खाना खा लेती थी। तय शहर में पहुंचकर फिर अगले शहर के लिए बस से निकल पड़ती थी।

अभिभावक ध्यान रखें

- वीडियो गेम या मोबाइल गेम से बच्चों का ध्यान डायवर्ट करें। उन पर नजर रखें और ज्यादा समय उनके साथ बिताएं।
- छोटी उम्र से ही बच्चों के हाथ में मोबाइल न दें। आउटडोर एक्टिविटी करवाएं। 
- बच्चों के हेल्दी मनोरंजन पर खास ध्यान दें। बच्चों की काउंसलिंग करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed