{"_id":"5aaf37e74f1c1b71778b6364","slug":"mobile-app-registration-for-chardham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप से कर सकेंगे चारधाम के लिए पंजीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप से कर सकेंगे चारधाम के लिए पंजीकरण
नवीन नौटियाल , अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की चारधाम धाम यात्रा व दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को घर बैैठे ही फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा जल्द मिल जाएगी।
विज्ञापन
चारधाम दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए घंटों लाइन में लगने से निजात को त्रिलोक सिक्योरिटी जल्द फोटोमीट्रिक मोबाइल एप लांच करने जा रही है। एप के माध्यम से श्रद्धालु बिना लाइन में लगे घर बैठे ही चारधाम यात्रा के लिए फोटोमीट्रिक पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक कदम और बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत तीर्थनगरी स्थित चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को घर बैठे ही फोटोमीट्रिक पंजीकरण की सुविधा मिल सकेगी। राज्य सरकार ने चारधाम फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन करने वाली वाली हैदराबाद की त्रिलोक सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी प्राईवेट लिमिटेड को चारधाम के लिए रजिस्ट्रेशन मोबाइल एप तैयार करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
कंपनी के उत्तराखंड के रीजनल हेड श्रीनिवास एम. ने बताया कि गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावलकर ने श्रद्धालुओं को फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगने से छुटकारा दिलाने के लिए यात्रा पंजीकरण के लिए मोबाइल एप बनाने के लिए कहा है, जिसके तहत कंपनी की टीम चारधाम फोटोमीट्रिक पंजीकरण के लिए मोबाइल एप तैयार करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि एप तैयार होने के बाद श्रद्धालु गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल एप डाउनलोड कर घर बैठे ही यात्रा के लिए अपना फोटोमीट्रिक पंजीकरण करा सकेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी इस बाबत अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।