फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mna and bjp parshad issue

लिख कर जताया खेद तब थमा विवाद

Thu, 03 Oct 2013 01:12 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Oct 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
mna and bjp parshad issue

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार की मध्यस्थता में भाजपा पार्षदों और मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार के बीच शुरू हुआ विवाद समाप्त हो गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही कर्मचारियों ने भी हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी। बीती 26 सितंबर को नगर निगम बोर्ड बैठक के दौरान मुख्य नगर अधिकारी और भाजपा पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। जिसके विरोध में कांग्रेसी पार्षद और निगम कर्मचारी, भाजपा पार्षदों के विरोध में आ गए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद मेयर विनोद चमोली ने बोर्ड बैठक को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया। वहीं एमएनए अशोक कुमार की तरफ से कार्यालय अधीक्षक ने भाजपा पार्षद अमिता सिंह, भूपेंद्र कठैत, नीरज सेठी व सुशील गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्तक्षेप करने का दबाव
कई दिन तक जब पुलिस ने चारों पार्षदों को गिरफ्तार नहीं किया तो निगम के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए। जिससे मामले में हस्तक्षेप करने का दबाव सरकार के कंधों पर आ गया। मंगलवार सुबह इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, मेयर विनोद चमोली, विधायक हरबंस कपूर व गणेश जोशी मुख्यमंत्री से मिले। वार्ता के बाद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने प्रमुख सचिव शहरी विकास एमएच खान को पूरे प्रकरण के समाधान करने का निर्देश दिया।


शाम को विधानसभा में शहरी विकास मंत्री, प्रमुख सचिव एमएच खान, विधायक गणेश जोशी की मध्यस्थता में एमएनए कुमार व चारों भाजपा पार्षदों के बीच समझौता हो गया। लिखित समझौते में पार्षदों ने पूरे प्रकरण के लिए एमएनए से खेद जताया।

हड़ताल समाप्त करने की घोषणा
ऐसी घटना न दोबारा हो, इसका आश्वासन भी दिया। वहीं अशोक कुमार ने भी पार्षदों को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। समझौते की सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने भी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। बताया गया कि पार्षदों पर दर्ज मुकदमे भी वापस हों जाएंगे। इससे पूर्व, सुबह भाजपा महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी अमित सिन्हा और डीएम बीवीआसी पुरुषोत्तम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एमएनए पर मनमानी करने और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed