फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA warns of dharna when bad smell does not stop

दुर्गंध नहीं रुकने पर विधायक ने दी धरने की चेतावनी

Sun, 20 Oct 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
MLA warns of dharna when bad smell does not stop
शीशमबाड़ा में प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करते आंदोलनकारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में अब क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी लामबंद हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकत कर साफ किया कि यदि प्लांट से उठने वाली दुर्गंध पर रोक नहीं लगी तो आचार संहिता समाप्त होने के बाद वह भी लोगों के साथ प्लांट के गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय जनता की अनदेखी को वह किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो वह इस मुद्दे पर अपनी सरकार के खिलाफ भी जाएंगे। कहा कि नगर निगम के अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण ही प्लांट से उठने वाली दुर्गंध समाप्त नहीं हो पा रही है। यदि सरकार दुर्गंध को समाप्त नहीं कर सकती तो प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट किया जाए। मालूम हो कि लंबे समय से सेलाकुई और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग प्लांट के विरोध में आंदोलनरत हैं। बीते 14 दिन से आंदोलन ने रफ्तार पकड़ ली है। सात दिनों तक आमरण अनशन पर बैठने के बाद इअ स्थानीय लोगों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। बीते छह दिन से लोग प्लांट के विरोध में क्रमिश अनशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का आंदोलन जारी
सेलाकुई। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में लोगों का क्रमिक अनशन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। लोगों ने प्रदेश सरकार और नगर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शनिवार को सुमित चौधरी, जितेंद्र गुप्ता और हरीश बिष्ट अनशन पर बैठे। लोगों ने प्लांट के अन्यत्र शिफ्ट न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में सुमित चौधरी, मेहरूना, मनीष झा, किशन राजौरिया, मोहम्मद कालीम, अशोक, अरविंद कुमार, पारस थापा, गणेश चंद, नारायण सिंह, मोहम्मद मजहर, खुर्शीद, जितेंद्र कुमार गुप्ता, रोहित वर्मा, हरीश बिष्ट, अरविंद शाह, शहीद अहमद, अशोक नेगी, मुकर्रम, अनीस अहमद, भगत सिंह राठौर, शराफत अली, रितु ठाकुर, आशा रावत, नीमा जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed