विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने आपदा प्रभावित बिन्हार क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने भलेर ग्राम पंचायत के मछरियाय गड्ढा कालोनी में हुए भारी नुकसान का जायजा लिया। वहां पर तत्काल राहत कार्य कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को क्षति आंकलन के भी निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त गूलों, पेयजल लाइनों, सड़कों, बिजली के खंभों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई मूलभूत सुविधाओं को युद्ध स्तर पर कार्य कर बहाल कराया जाएगा। उन्होंने आपदा प्रभावित कार्यों में लापरवाही न बरतने की हिदायत भी संबंधित अधिकारियों को दी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग मुकेश बहुगुणा, इंजीनियर आरएस गुसाई, एसडीओ प्रदीप कुमार सैनी, नायब तहसीलदार जय सिंह, बीडीसी मेंबर विनय पुंडीर, ग्राम प्रधान विनय रावत, देवपाल तोमर, डॉ. ध्यान सिंह, भरत रावत, चंचल चौहान, दीपक तोमर मौजूद रहे।