{"_id":"59ad45184f1c1bea278b50a4","slug":"mla-vehicle-hit-bike-three-admit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार भाई-बहन को विधायक के वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार भाई-बहन को विधायक के वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/ अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
Updated Mon, 04 Sep 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
accident demo pic
ऋषिकेश-धरासू हाईवे पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत के वाहन से एक बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार तीन भाई बहन घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए यहां श्रीदेव सुमन संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
युवती पर अधिक चोटें आई है। डाक्टरों ने तीनों की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। सोमवार को गंगोत्री विधायक रावत अपने परविर के साथ उत्तरकाशी से देहरादून जा रहे थे।
विज्ञापन
सुबह 11.30 बजे के लगभग पीटीसी गेट के समीप उनके वाहन के पीछे से आ रही बाइक मोड पर एकाएक विधायक के वाहन से जा टकराई। बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। कार रोककर विधायक घायल तीनों भाई और बहन को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में भैसर्क गांव निवासी प्रीतम सिंह (21), राजेश नेगी (20) और अंकिता (17) को चोटें आई है। ये कॉलेज में पढ़ाई करने आ रहे थे। प्रीतम बाइक चला रहा था, लेकिन हेलमेंट नहीं पहना हुआ था।