{"_id":"5f587a3c67b85a43a51c44e1","slug":"mla-sexual-assault-case-police-wrote-a-letter-to-the-woman-husband-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रकरण : पुलिस ने महिला के पति की यूनिट को लिखा पत्र, कई बार भेजा जा चुका है नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रकरण : पुलिस ने महिला के पति की यूनिट को लिखा पत्र, कई बार भेजा जा चुका है नोटिस
Wed, 09 Sep 2020 12:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:52 PM IST
सार
- ब्लैकमेलिंग के आरोपों में बयान देने नहीं आया महिला का पति
- कई बार भेजा जा चुका है नोटिस, अर्द्धसैनिक बल में है तैनात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधायक प्रकरण से जुड़े ब्लैकमेंलिंग के मुकदमे में आरोपी महिला का पति सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस के अनुसार उसे कई बार नोटिस भेजा जा चुका है। लेकिन, वह उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में अब उसकी यूनिट को पत्र लिखा जा रहा है। ताकि, वह यहां उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज किए जा सकें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिस मुकदमे में महिला आरोपी है उसमें महिला का पति भी सहआरोपी है। पति के अलावा अन्य सभी आरोपियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले दिनों जब पुलिस ने उसके पति को आने के लिए कहा था तो उसने अपनी जान का खतरा बताते हुए आने से इनकार कर दिया थ। महिला का पति अर्द्धसैनिक बल में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात है। ऐसे में अब उसकी यूनिट को पुलिस ने पत्र लिखा है।
विज्ञापन
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस ने अब तक हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की है। महिला के पति पर भी आरोप हैं, ऐसे में उनका पक्ष जानना भी जरूरी है। लेकिन, वे शुरूआत से ही सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस उनके बयान दर्ज करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। बता दें कि इस मामले में महिला के आरोप पर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इसकी जांच अब एसआईएस कर रही है।
विज्ञापन