{"_id":"5f44ab8d57e2da7b3724ace0","slug":"mla-sexual-assault-case-police-file-woman-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रकरण : पुलिस ने दर्ज किए महिला की भाभी के बयान, पति और मां के बयान होने बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रकरण : पुलिस ने दर्ज किए महिला की भाभी के बयान, पति और मां के बयान होने बाकी
Tue, 25 Aug 2020 11:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक द्वाराहाट प्रकरण में जांच अधिकारी ने आरोप लगाने वाली महिला की भाभी के भी बयान दर्ज किए। इस मामले में अब केवल महिला के पति और उसकी मां के बयान होने बाकी हैं। साथ ही पुलिस ने अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महिला पर विधायक की पत्नी ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद महिला ने भी विधायक पर गंभीर आरोप लगाते वीडियो जारी किया था। इन मामलों की जांच सीओ सदर अनुज कुमार कर रहे हैं। अब तक दो बार विधायक को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा चुका है। जबकि, महिला भी बयान दे चुकी है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस अब विधायक और संबंधित लोगों की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है। इस मामले में सोमवार को महिला की भाभी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। भाभी पर आरोप है कि देहरादून स्थित रेस्टोरेंट में जब महिला और विधायक की पत्नी की मुलाकात हुई थी तब उनके साथ वह भी मौजूद थी।
विज्ञापन
हालांकि, महिला की भाभी ने बयान में क्या कहा, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि मामले की पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता से जांच की जा रही है।