{"_id":"657ca359b9caf530880ab5a7","slug":"mla-savita-kapoor-said-that-organizing-such-a-theater-dehradun-news-c-5-1-drn1032-308298-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगमंच, कला और फिल्मों में महिलाओं की भागीदारी उत्साह की बात : कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगमंच, कला और फिल्मों में महिलाओं की भागीदारी उत्साह की बात : कपूर
विज्ञापन
विधायक सविता कपूर ने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह के नाट्य महोत्सव आयोजित करना वास्तव में एक बड़ा कार्य है। लेकिन, जिस तरह से आज रंगमंच, कला और फिल्मों में महिलाओं की भूमिका बढ़ती जा रही है वह महिलाओं के लिए एक बेहतर अवसर भी है।
शुक्रवार को नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के द्वारा केएसएम फिल्म प्रोडेक्शन, फ्लो उत्तराखंड और पंचम वेद के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय महिला निर्देशकों के नाट्य महोत्सव के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि विधायक संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के समारोह होते रहने चाहिए। फेस्टिवल डायरेक्टर कुणाल शमशेर मल्ला ने कहा कि समारोह में नाटकों के माध्यम से सभी विद्याओं को दिखाने का प्रयास किया गया है। हिमालयी विवि के विभाग अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने कहा कि मंचीय कलाओं को शिक्षा में शामिल किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सृष्टि लखेड़ा ने कहा इस तरह के प्रयास होते रहने चाहिए। उत्तराखंड के भविष्य फिल्म और रंगमंच में बेहतर है। पांच दिन तक चले समारोह में हरियाणा, बंगाल, यूपी, उत्तराखंड व दिल्ली की अभिनेत्री व निर्देशिकाओं ने प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान रंगमंच, रेडियो व फिल्मों से जुडे नवनीत गैरोला, निशांत पंवार, आशीष शर्मा, मार्टिना मेधी, अंशिका जैन आदि मौजूद रहीं।