फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA's effigy will burn in village

प्लांट के विरोध में गांव-गांव में फूंकेंगे विधायक का पुतला

Thu, 12 Mar 2020 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
MLA's effigy will burn in village
शीशमबाड़ा प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में क्षेत्रीय लोगों का धरना 157वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर विधायक और मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी भी दी। कहा कि मांग के समर्थन में आंदोलनकारी प्लांट से प्रभावित प्रत्येक गांव में क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूकेंगे।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने कहा गर्मियां बढ़ने के साथ ही प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध भी बढ़ने लगी है। प्लांट से रिसने वाला पानी आसन नदी के जल को प्रदूषित कर रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में खेतीबाड़ी भी प्रभावित हो रही है। दूषित पानी पीने से लोग जल जनित बीमारी का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र में त्वचा रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है। लोगों में घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। घरों पर भी उन्हें मुंह पर मास्क लगाकर घूमना पड़ता है। कहा जल्द ही सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती तो उन्हें सीएम आवास पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

धरना देने वालों में सतपाल धानिया, सीएम जोशी, नारायण सिंह, प्रेम सिंह नेगी, कमल मथेला, आशा कंडारी, साहब सिंह कंडारी, कुसुम भट्ट, सुमित्रा सती, धर्म सिंह, रेवा देवी जुयाल, सुधीर रावत, संदीप भंडारी, आशा रावत, पूनम पंावर, नीलम थापा, रीता शर्मा, रेखा भट्ट, सुनील शर्मा, सपना शर्मा, ललित चतुर्वेदी, रजनी चतुर्वेदी, अरविंद भट्ट, मिट्ठन लाल, मनीष झा, प्रवीण चौधरी, जितेंद्र गुप्ता, उमा पंवार, बीना बमराड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed