{"_id":"1100524a6b45e5b9cd810590456272ef","slug":"mla-pranav-singh-champion-say-about-leopard-skin","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार की खाल के मामले में चैंपियन बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार की खाल के मामले में चैंपियन बोले
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Mar 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में पत्नी कुंवरानी देवयानी के गुलदार की खाल की तरह दिखने वाला कोट पहनकर आने के मामले में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अब चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
गौरी मौलेखी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
मीडिया के सामने गुलदार की खाल के डिजाइन का एक आर्टिफिशियल कोट लेकर आए चैंपियन ने पत्नी पर आरोप लगाने वाली संस्था पीपुल फॉर एनिमल की सदस्य सचिव गौरी मौलेखी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व विधानसभा सत्र के दौरान चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी के ऐसा कोट पहनकर विधानसभा में आने के बाद विवाद हो गया था। चैंपियन के फेसबुक अकाउंट पर भी इस कोट का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो से की शिकायत
इसके आधार पर पीएफए की सदस्य सचिव गौरी मौलेखी ने वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो से शिकायत की। उनका कहना था कि यह कोट गुलदार की खाल से बना है। ब्यूरो ने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को मामले की जांच का पत्र लिखा था।
बुधवार को प्रेस वार्ता में चैंपियन ने कहा कि मौलेखी उनसे पैसा लेना चाहती थी, जब उन्होंने इंकार कर दिया तो उनके खिलाफ यह षड्यंत्र किया गया है।
क्या यही था वो कोट
प्रेस वार्ता के दौरान चैंपियन साथ लाए एक कोट को भी बार-बार दिखाते रहे। इस कोट पर गुलदार की खाल की तरह धब्बे बने थे। लेकिन यह आर्टिफिशियल स्किन कोट था।
हालांकि, बातचीत के दौरान चैंपियन ने यह साफ नहीं किया कि यह कोट वही है, जो उनकी पत्नी ने सत्र के दौरान पहना था या कोई और।
हमारी संस्था राज्य सरकार या किसी और से कोई ग्रांट नहीं लेती। चैंपियन ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा रहे हैं तो सबूत पेश करें। शहर में कोई वन्यजीव की खाल पहनकर घूमेगा तो हमारी संस्था उसके खिलाफ कार्रवाई कराएगी ही। संस्था ने जो आरोप लगाए, वे तथ्यों के आधार पर ही लगाए। और हां, चैंपियन ने जो स्किन कोट दिखाया है उसका उनकी पत्नी के पहने कोट से मिलान होना चाहिए।
- गौरी मौलेखी, सदस्य सचिव, पीएफए