फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA Kishore's brother's wife Nazia gets bail from Kochi court

विधायक किशोर के भाई की पत्नी नाजिया कोच्चि कोर्ट से मिली जमानत

Fri, 27 May 2022 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
MLA Kishore's brother's wife Nazia gets bail from Kochi court
जमीन धोखाधड़ी में कोच्चि एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुई भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई सचिन की पत्नी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। देहरादून पुलिस उसको वारंट पर लेने गई थी, लेकिन जमानत मिलने पर खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जमीन धोखाधड़ी में सचिन उपाध्याय और उसकी पत्नी नाजिया यूसुफ निवासी राजपुर के खिलाफ वर्ष 2017 में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले में सचिन उपाध्याय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है जबकि उसकी पत्नी नाजिया तब से फरार चल रही थी। बीते साल पुलिस ने उस पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने 30 मई को इसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया था। वहीं, नाजिया का लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। बुधवार को वह कोच्चि एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां से सिंगापुर का टिकट कराया। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान नाजिया को लुक आउट सर्कुलर होने के चलते पकड़ लिया गया। इसकी सूचना दून पुलिस को मिली। डीआईजी के निर्देश पर यहां से राजपुर थाना पुलिस कोच्चि भेजी गई।
विज्ञापन

पुलिस वहां पहुंची तो पता लगा कि नाजिया को कोच्चि कोर्ट से जमानत मिल गई है। ऐसे में पुलिस अब खाली हाथ लौट रही है। उधर, सचिन उपाध्याय का कहना है कि नाजिया की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। केवल पूछताछ के लिए रोका गया था। क्योंकि, उनका शिकायतकर्ता मुकेश जोशी से समझौता हो गया था। कहा कि कानून पर उनके परिवार का विश्वास है और वह कानून का सम्मान करते हैं। दूसरी ओर, एसपी सिटी सरिता डोबाल का कहना है कि नाजिया की गिरफ्तारी की सूचना पर दून पुलिस कोच्चि गई थी, लेकिन इससे पहले ही कोच्चि हाईकोर्ट से रिहाई के आदेश आ गए। अब पुलिस टीम वापस आ रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed