फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA gave a special gift for daughter's marriage in his village

BJP के इस विधायक ने गांव में बेटियों की शादी पर दिया सोने का यह खास तोहफा

Fri, 14 Apr 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 14 Apr 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
 MLA gave a special gift for daughter's marriage in his village

टिहरी विधायक धन सिंह नेगी अपना आधा वेतन विधवा, विकलांग और गरीब लोगों की पुत्रियों की शादी में खर्च करने की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन

 

उन्होंने जाखणीधार ब्लाक की तीन और चंबा की दो कन्याओं की शादी में मांग टीका दिया है।

बताया कि इस माह 30 कन्याओं की शादी में मांग टीका दिया जाएगा। टिहरी से विधायक बनते ही धन सिंह नेगी ने विधवा, विकलांग और गरीबों की पुत्रियों की शादी में अपने वेतन से मांग टीका देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

 

पेटव गांव से हुई शुरूआत

 MLA gave a special gift for daughter's marriage in his village

बृहस्पतिवार को इसकी शुरूआत जाखणीधार के पेटव गांव से हुई।
 

उन्होंने अनुसूचित जाति की विधवा शांता देवी की पुत्री रिंकी को मांग टीका दिया।
 

इसके बाद कोटी त्यौंसा की कमली देवी की पुत्री अर्चना, पिपोला के प्रभुदयाल की पुत्री पूजा, चामनी के त्रिलोक सिंह की पुत्री सपना और क्यारी के दिव्यांग हीरा लाल की पुत्री मनीषा को शादी के दिन मांग टीका भेंट किया।

मांग टीका देने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी

 MLA gave a special gift for daughter's marriage in his village
marriage - फोटो : demo pic
उन्होंने कहा कि ‘हम सबका लक्ष्य गरीबों और असहाय की अधिकाधिक मदद कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना होना चाहिए।

 

इस माह 30 बेटियों को मांग टीका भेंट किया जाएगा। मांग टीका देने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, विक्रम उनाल, अमर सिंह, विजय कठैत, बालकृष्ण भट्ट, मनोज नकोटी, देवेश्वरी सेमल्टी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed