फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing three minor two dead body found in bhilangana river in tehri

घनसाली: तीन दिन से लापता नाबालिक बच्चों में से एक और बच्चे की लाश नदी में मिली

Wed, 05 Dec 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Dec 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Missing three minor two dead body found in bhilangana river in tehri
बच्चे की लाश नदी से 150 मीटर दूर से निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला

घनसाली में तीन दिन पहले भिलंगना नदी किनारे खेलने के दौरान लापता हुए तीन बच्चों में एक बच्चे का शव अाज बुधवार को बरामद कर लिया गया। बता दें कि एक बच्चे का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया था। एक बच्चा अभी भी लापता है।

विज्ञापन


बीते दिन अभिषेक ममगई पुत्र भगवती प्रसाद का शव नदी से बरामद किया गया था। आज बुधबार को दूसरे बच्चे आयुष पुत्र राकेश सिंह का शव 150 मीटर दूर नदी से निकाल लिया गया है। थाना प्रभारी के के टम्टा ने बताया शव को पीएम करवाने की बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। तीसरे बच्चे की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम भिलंगना नदी में सर्च आपरेशन चला रही है।
विज्ञापन


 

बता दें कि नगर पंचायत क्षेत्र घनसाली के वार्ड नंबर छह डिप्टियाणा गिरगांव के तीन बच्चे आयुष (8) पुत्र राकेश सिंह अपने दोस्त धीरज (8) पुत्र प्रताप सिंह व अभिषेक (12) पुत्र भगवती प्रसाद रविवार को शाम पांच बजे घर से गांव के नीचे भिलंगना नदी किनारे खेलने गए थे।

बताया जा रहा है कि बच्चे नदी किनारे रेत निकालने के लिए रखे गए वाहन के टायर ट्यूब के ऊपर बैठकर नदी में तैरने उतर गए। रात तक जब बच्चे नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। थक हारकर परिजनों ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed